सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, मंदिर में मुस्लिम लड़की ने लिए फेरे,यूपी की वायरल प्रेम कहानी

रायबरेली/उत्तर प्रदेश। कभी एक साधारण इंस्टाग्राम फ्रेंड रिक्वेस्ट, कभी देर रात की चैट और फिर ऐसा फैसला, जिसने समाज और परिवार दोनों को चौंका दिया। अमेठी और रायबरेली के अभिषेक और रेशमा की प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां प्यार ने धर्म, परंपरा और सामाजिक बंधनों को पीछे छोड़ दिया।जब मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तो उनका प्यार पूर्ण हुआ। मामला रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के बैरहना मोहल्ले की है। अब इस प्यार और शादी के किस्से की खूब चर्चा हो रही है। चर्चा भी वहीं, जहां से यह प्यार परवान चढ़ा। यानी, सोशल मीडिया पर। दरअसल, इस जोड़ी को बनाने में बड़ी भूमिका इंस्टाग्राम की रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिषेक और रेशमा ने एक-दूसरे का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया। तब शायद दोनों ने ही नहीं सोचा होगा कि सोशल मीडिया की यह दोस्ती एक दिन दोनों के जीवन का सबसे बड़ा तोहफा साबित होगी।
कोविड काल में जब सोशल डिस्टेंसिंग का दौर चल रहा था, तब सोशल मीडिया पर दो जोड़ों के दिल मिल रहे थे। रायबरेली के युवक अभिषेक और अमेठी की युवती रेशमा लॉकडाउन के दौर में दिलों के ताले खोल रहे थे। दरअसल, दोनों उस दौरान इंस्टाग्राम पर खूब सक्रिय थे। इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती शुरू हुई। दोनों में बातचीत बढ़ी। दोस्ती ने भरोसे का रूप लिया। इसके बाद पता नहीं कब यह दोस्ती प्यार में बदल गई, दोनों ही यह नहीं समझ पाए।
सोशल डिस्टेंसिंग का दौर बीता। लोग-बाग पास आने लगे। लेकिन, दोनों के बीच की दूरी में किलोमीटर का फासला था। फिर आया 2023। दोनों ने मिलने का निर्णय लिया। दोनों की पहली बार आमने-सामने की मुलाकात हुई, बात हुई। पहली ही मुलाकात में बात बन गई। दोनों ने साथ-साथ अपना जीवन बिताना तय कर लिया। अभिषेक और रेशमा ने अपने रिश्ते की जानकारी परिवारवालों को दी। दोनों तरफ से विरोध होने लगा। कोई इस रिश्ते को मंजूरी देने को राजी नहीं था। हिंदू-मुस्लिम में शादी कैसे हो? यह सवाल दोनों परिवारों में उठ रहे थे। फिर दोनों को मिलने-जुलने पर रोक लगा दिया गया। दोनों को घरों की दहलीज में कैद कर दिया गया। लेकिन, दोनों भारी दबाव के बीच भी नहीं झुके। दोनों ने इन हालातों का सामना किया। धर्म, समाज, परिवार की तमाम बंदिशों को तोड़ने का फैसला कर लिया। परिवार की नामंजूरी के बाद अभिषेक ने रिश्ते में आगे बढ़ने का फैसला किया। रायबरेली के एक मंदिर में पंडित से संपर्क किया। फिर रेशमा के साथ डेट डिस्कस की। दोनों निर्धारित तिथि और समय पर मंदिर पहुंचे। वहां पुजारी ने पूरे हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई। दोनों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसम खाई।
परिवार की सहमति न मिलने के बाद अभिषेक ने रायबरेली के एक मंदिर में पंडित से संपर्क किया। इसके बाद रेशमा भी चुपचाप घर से निकली और मंदिर पहुंची। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और देव प्रतिमा के सामने सात जन्मों तक साथ निभाने की शपथ ली। शादी के बाद रेश्मा और अभिषेक ने आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। दोनों ने साफ किया कि हमें कोई अलग नहीं कर सकता है। रेशमा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हमने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की है। रेशमा का कहना है कि अभिषेक हमारा प्यार है। दुनिया की कोई ताकत अब हमें अलग नहीं कर सकती। अभिषेक और रेशमा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उनके प्यार के किस्से को सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने अंदाज में परोस रहा है। कोई इसे सच्चे प्यार की जीत बता रहा है। वहीं, कुछ लोग इस शादी पर सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, मंदिर में मुस्लिम लड़की ने लिए फेरे: UP की वायरल  प्रेम कहानी | Amethi Raebareli Interfaith Love Marriage Instagram | Asianet  News Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button