‘धुरंधर’ के मुरीद हुए दो राष्ट्राध्यक्ष, फिनलैंड के राष्ट्रपति व कनाडा के पीएम ने सराही फिल्म

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। सनसनीखेज फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीयों समेत दुनिया भर के दर्शकों को ही नहीं, बल्कि कई लोकतांत्रिक देशों के नेताओं को भी प्रभावित किया है। फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब्ब और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच सुबह की जॉगिंग के दौरान इस फिल्म पर हुई रोचक चर्चा इंटरनेट पर वायरल हो गई है। अचानक एक भारतीय जासूसी कहानी वैश्विक राजनीतिक हलकों में कौतूहल का कारण बन गई है।फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब्ब ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जिसमें लंदन के हाईड पार्क में जॉगिंग करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ वह ब्लाकबस्टर हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ पर चर्चा करते नजर आए।
कार्नी के लंदन दौरे के दौरान दोनों देशों के प्रमुख अपने जीवनसाथियों के साथ चहलकदमी कर रहे थे। इस बातचीत में कार्नी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब्ब से भारत में उनके इंस्टाग्राम पर हालिया लोकप्रियता में हुई वृद्धि के बारे में पूछा। फिनलैंड के राष्ट्रपति बताते हैं कि ‘धुरंधर’ देखने के बारे में उनके टिप्पणियों के बाद उन्हें इसका ध्यान आया।
आतंकवाद और खुफिया आपरेशनों का चित्रण
कार्नी पूछते हैं, ”भारत में आपका इंस्टा कैसा रहा? स्टब्ब जवाब देते हैं कि जब उन्होंने फिल्म देखने की बात साझा की तो लोगों की बेहिसाब प्रतिक्रिया मिली। आतंकवाद और खुफिया आपरेशनों के चित्रण पर वह कहते हैं कि फिल्म में दर्शाए गए विषय को देखने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि यह ”बिल्कुल भी आसान नहीं है।”
ध्यान रहे कि फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब्ब ने मुंबई दौरे के दौरान ‘धुरंधर’ के बारे में बात की थी। उन्होंने तब कहा था भारत यात्रा से पहले अपने बेटे की सिफारिश पर ‘धुरंधर’ देखी थी। उन्हें कहानी बहुत आकर्षक लगी और मजाक में कहा कि वह ”कहानी का हिस्सा” हैं। वह सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।
वीडियो पर एक एक्स यूजर ने टिप्पणी की, ”दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बारे में बात करते हुए दो सफल नेताओं को देखना शानदार है।” एक अन्य भारतीय यूजर ने बोला, ”बधाई हो @आदित्यधरफिल्म @यामीगौतम @जियोस्टूडियोज। कनाडा के प्रधानमंत्री धुरंधर के बारे में चर्चा कर रहे हैं।”

जब 'धुरंधर' के मुरीद हुए दो राष्ट्राध्यक्ष, फिनलैंड के राष्ट्रपति व कनाडा  के पीएम ने सराही फिल्म - finnish president canadian pm discuss dhurandhar  film

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button