महाराष्ट्र के गड़चिरोली की बदलेगी सूरत, स्थापित होगी स्टील सिटी और बनाया जाएगा हवाई अड्डा

गड़चिरोली,(महाराष्ट्र)। ‘शासन आपके द्वार’ उपक्रम के जरीए आम लोगों के घर-घर तक सरकार की योजनाएं पहुंच गई है और इस अभियान को राज्य के सभी जिलों में बहुत ज़्यादा प्रतिसाद मिल रहा है। इस अभियान के तहत गड़चिरोलीच जिले ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और जिले की 11 लाख आबादी में से लगभग 6 लाख 97 हजार लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत जिला प्रशासन द्वारा लाभान्वित किया गया है, ऐसा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज कहा।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री और पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में आज गड़चिरोली में जिला स्तरीय ‘शासन आपके द्वार’ अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम में मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम, सांसद अशोक नेते, पद्मश्री परशुराम खुणे, विधान सभा सदस्य देवराव होली, विधान सभा सदस्य कृष्णा गजबे, पुलिस उप महानिरीक्षक संदीप पाटिल, जिलाधिकारी संजय मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार आशीर्वाद,  जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल आदि समेत अन्य मान्यवर उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने कहा कि सरकार का एक साल पूरा होने पर पहला कार्यक्रम गड़चिरोली में  आयोजित किया गया है। शासन आपके द्वार’ ये संकल्पना आम लोगों के लिए है, लोगों को सरकारी दफ्तरों में इधर-उधर न भटकना पड़े इसके लिए सरकार ने यह पहल शुरू की है। जिले की आबादी 11 लाख है और जिला प्रशासन की ओर से करीब 6 लाख 97 हजार लाभार्थियों को करीब 601 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शासन प्रशासन रथ के दो पहिए हैं, जिस तरह से अधिकारी अब गांव-गांव जा रहे हैं, उससे लोगों को यह आभास हो रहा है कि यह आम लोगों की सरकार है। मुख्यमंत्री रोजगार कार्यक्रम, कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिल रहा है, ऐसा मुख्यमंत्री ने कहा. राज्य सरकार अब तक जनहित में 400 से अधिक नीतिगत फैसले ले चुकी है, ऐसा भी श्री. शिंदे ने कहा।
गड़चिरोली में स्टील सिटी स्थापित करने की योजना- उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, आम जनता तक सरकार पहुंचना चाहिए, इसी संकल्पना के साथ सरकार ने यह पहल शुरू की है। प्रत्येक जिले में कम से कम 75 हजार लाभार्थियों का चयन करने का लक्ष्य था। लेकिन गड़चिरोली ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और करीब 7 लाख लोगों को फायदा पहुंचाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 50 प्रतिशत लाभार्थी बहुत दूरदराज के इलाकों से है। छत्तीसगढ़ और झारखंड की तर्ज पर गड़चिरोली में स्टील सिटी बनाने की योजना है, ऐसा भी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया। फडणवीस ने कहा कि, जब मैं मुख्यमंत्री था तब मैंने यहां खनिज परियोजना को बढ़ावा दिया था। निवेश यहां, रोजगार यहां और मुनाफा यहां इसी नीति का पालन गड़चिरोली में किया गया। गड़चिरोली के लिए 30 हजार करोड़ के निवेश को मंजूरी दी गई है और सभी आवश्यक अनुमतियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज को मंजूरी देकर कृषि विद्यालय के लिए भी जगह उपलब्ध करायी गयी है। साथ ही गड़चिरोली में बड़े एयरपोर्ट के लिए 146 हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित की गई है। इससे बड़े उद्योगों को भी यहां आने में मदद मिलेगी। जिले का कोई भी आदिवासी आवास से वंचित नहीं रहेगा, सभी को घरकुल योजना से घर उपलब्ध करवाया जाएगा, ऐसा उपमुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने कहा।
प्रस्तावित हवाई अड्डे और समृद्धि महामार्ग से जिले में विकास की गति बढ़ेगी – उपमुख्यमंत्री अजित पवार
जिले में प्रस्तावित हवाई अड्डे और समृद्धि राजमार्ग के कारण गड़चिरोली जिले का विकास बढ़ेगा, ऐसा उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विश्वास जताया। साथ ही यह भी विश्वास व्यक्त किया कि जिले को मंत्री पद मिलने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिलेगा तो अन्य तत्वों से परेशानी नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के मन से नक्सलवाद भी खत्म हो जायेगा। इस अवसर पर मंत्री धर्मराव आत्राम ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के बाद स्थानीय युवाओं ने पारंपरिक नृत्य रेला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री ने युवाओं के साथ नृत्य में सहभाग लिया।
विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं का सम्मान करने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ वितरण
शासन आपले द्वार कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित महाशिविर के दौरान जिले के पद्मश्री पुरस्कार विजेता कलाकार परशुराम खुणे को गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। 10 मीटर शूटिंग में राष्ट्रीय चैंपियन महेश ठवरे, सिकई मार्शल आर्ट में कामगिरी करनेवाली एंजेल देवकुले को भी सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को व्यक्तिगत योजनाओं का लाभ भी प्रतिनिधिक तौर पर वितरित किया गया. जानू मट्टामी (शबरी आवास), राजेश मडावी (गोडावून के तहत चेक वितरण), नंदा सयाम (मानव विकास-वाहन), तानुबाई गावड़े (श्रवणबाल पेंशन योजना) और राधा तुमरेडी (संजय गांधी निराधर) को योजनाओं का लाभ दिया गया। गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ट्रैक्टर, साइकिल, रिक्शा, घंटागाडी,  कृषि यंत्र, दिव्यांगों के लिए साइकिलें वितरित की गईं।
आवासीय विद्यालय, छात्रावास, आईसीयू, पुलिस प्रशासनिक भवन का उद्घाटन
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने आज ऑनलाईन प्रणाली के माध्यम से पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए सरकारी आवासीय विद्यालय, गड़चिरोली,पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए सरकारी छात्रावास (मेधावि), गड़चिरोली, पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए सरकारी छात्रावास ये दो छात्रावास और एक सरकारी आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत 42 बेड के बाल चिकित्सा मॉड्यूलर आईसीयू, कोविड-19 कार्यक्रम कार्ययोजना के तहत 50 बेड के मॉड्यूलर आईसीयू का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button