देवरिया में मैन ऑफ द मैच को इनाम में थमा दिया देसी मुर्गा, क्रिकेट खिलाड़ियों की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले

देवरिया/उत्तर प्रदेश। देवरिया में एक क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी टीम के खिलाड़ियों को ऐसा पुरस्कार मिला जिसे देख उनको मजा आ गया। आयोजकों ने विजयी टीम के मैन ऑफ द मैच घोषित खिलाड़ी को शील्ड, ट्रॉफी या नगद इनाम देने की बजाय देसी मुर्गा पकड़ा दिया। ऐसा पुरस्कार देखकर पहले तो वहां मौजूद दर्शक और खिलाड़ी भौंचक रह गए। मगर बाद में अपनी हंसी नहीं रोक पाए। विजयी टीम भी पुरस्कार में मुर्गा पाकर खूब प्रसन्न हुई कि चलो कुछ ना सही तो अच्छी दावत ही उड़ाई जाएगी। इस अनोखे पुरस्कार की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पथरदेवा कस्बे के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में महुआरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। एक हफ्ते तक चली इस क्रिकेट सीरीज में 16 नामी गिरामी टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शक भी खूब जुटे। मैच के समापन अवसर पर बकायदे समारोह आयोजित कर विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।
लोगों ने खेल प्रतियोगिताओं में इस तरह का इनाम पहली बार देखा था। पुरस्कार पाने वाली टीम और उसके खिलाड़ियों ने इस अनोखे इनाम के लिए आयोजकों की खूब सराहना की। प्रतियोगिता के आयोजक प्रद्युम्न पांडेय ने बताया कि खिलाड़ी मुझसे हमेशा दावत मांगते थे। ऐसे में पुरस्कार के रूप में मैंने उनको शील्ड ट्रॉफी की जगह देसी मुर्गा देना उचित समझा। ताकि उनकी मांग भी पूरी हो जाए और यह पुरस्कार यादगार भी बन जाए।

ना कैश, ना ट्रॉफी, मैन ऑफ द मैच को इनाम में मिला जिंदा मुर्गा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button