कब्र से बच्ची का शव निकालकर रेप का आरोप, गुजरात के सुरेंद्र नगर में शर्मनाक घटना

  • सुरेंद्रनगर जिले के थानगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना
  • डेढ़ साल की बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म करने का आरोप
  • पुलिस ने परिवार की शिकायत को लेकर कार्रवाई शुरू की
  • परिवार की मांग की दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

सुरेंद्र नगर,(गुजरात)। गुजरात के सुरेंद्र नगर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के थानगढ़ क्षेत्र में डेढ़ साल की बच्ची के साथ परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। परिवार को आरोपी को बेटी के शव दफनाने के साथ उसके शरीर के गंदी हरकत हुई। जानकारी के मुताबिक बच्ची की मौत उसके दिल में छेद होने की वजह से हुई थी। इसलिए परिजनों ने उसे दफना दिया। आरोप है कि किसी हैवान ने बच्ची को दफनाते हुए देखा और फिर अपनी वासना को पूरा करने के लिए लड़की के शरीर को कब्र से बाहर निकालकर गंदी हरकत की। पुलिस ने परिजनों के आरोप के बाद शव को फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट भेज है।

जिले में शर्मनाक घटना के खुलासे के बाद पुलिस भी सकते में हैं तो परिवार के लोगों में आक्रोश है। थानगढ़ क्षेत्र के सब-इंस्पेक्टर के खड़िया ने कहा कि परिवार ने शिकायत की कि उनकी डेढ़ साल की बच्ची का शव कब्र से बाहर निकाला गया है और उन्हें शक है कि किसी ने शव के साथ गलत हरकत की है। पीड़ित परिवार के अनुसार जन्म के बाद से बच्ची को दिल की बीमारी थी और उसका इलाज चल रहा था। 25 फरवरी को उसकी मौत हो गई, इसके बाद परिजनों ने परंपरा के अनुसार उसे कब्रिस्तान में दफना दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट में शव के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आईपीसी की धारा 377 के तहत दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की जाएगी।
दफनाने के दूसरे दिन बच्ची की लाश मिली थी। जिसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसे बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को राजकोट भेजा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दबी हुई बच्ची को कब्र से किसने निकाला और उसके साथ क्या किया गया? 25 फरवरी को बच्ची के दिल में छेद होने के कारण उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसके परिजनों ने उसे मृत घोषित कर दफना दिया। अगले दिन अराजक हालत में बच्ची का शव मिला तो परिवार समेत ग्रामीण सदमे में आ गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। साथ ही आरोपी को जल्द पकड़ने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button