हरियाणा सरकार अब पेड़ों को भी देगी बुढ़ापा पेंशन, 75 साल पुराने 3300 पेड़ हुए चयनित

यमुनानगर,(हरियाणा)। अब हरियाणा के बुजुर्ग पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन, यह योजना लागू कर के हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पुराने पेड़ों को संरक्षित करने के लिए इस तरह का अनोखा फैसला लिया गया हो। हरियाणा के वन-पर्यावरण मंत्री चौधरी कंवर पाल का कहना है कि जब भी वह कोई 75 साल पुराना पेड़ देखते थे तो उनके मन में बहुत अच्छी भावनाएं आती थी यह पेड़ प्राणदायक वायु तो देते ही हैं साथ ही जीव जंतुओं को भी आश्रय देकर पर्यावरण को बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा यह पेड़ अपने आप में इतिहास को भी संजोए हुए होते है।
वन मंत्री ने इस बारे मुख्यमंत्री मनोहारलाल से चर्चा की और कहा कि हमारे बुजुर्गो की तरह इन बुजुर्ग पेड़ों को भी प्रतिवर्ष पेंशन दी जानी चाहिए ताकि लोगों का इनकी तरफ झुकाव और सम्मान बढ़े। उस पैसे से इनका सरंक्षण भी हो सकेगा और प्राण दायक वायु प्रदान करने वाले इन पेड़ों से कटाई का खतरा भी हट जायेगा। सीएम ने इस बात को तुरंत स्वीकार कर लागू कर दिया।
हरियाणा सरकार ने प्राणवायु देवता स्कीम के तहत 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों को उतनी ही पेंशन देने का फैसला लिया है जितनी बुजुर्गो को दी जाती है बस यह पेंशन सालाना होगी। वन मंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में अंतरराज्यीय पर्यावरण की बैठक में हिस्सा लिया था उसमें कई प्रदेशों के मंत्रियों ने भी इस योजना की तारीफ की और इसके बारे में जानकारी भी ली। अभी तक 3 हजार 300 से ज्यादा पेड़ों का चयन कर लिया गया है और जैसे जैसे लोग आवेदन करेंगे तो यह आंकड़ा बढ़कर 4 हजार तक जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button