पैर में गोली लगने से गो-तस्कर घायल, दो साथी फरार, दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक मुकदमे

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बुधवार की रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  हालांकि इसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र के कनौजा से सदरपुर रोड की है। यहां स्वाट टीम और पुलिस की गोकशी में फरार आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश इरफान निवासी-थाना मसूरी, गाजियाबाद घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर उसके दो साथी भाग निकले।

बदमाश गोकशी के मामले में लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। इनके खिलाफ गोकशी, चोरी, गैंगस्टर सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी। पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध शस्त्र बरामद हुआ है। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button