शिमला में मिलेगा स्विजरलैंड जैसा फील, कालका हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ी पैनोरमिक व्यू वाली विस्ताडोम ट्रेन

शिमला,(एजेंसी)। पहाड़ों की रानी शिमला की हसीन वादियों को ट्रेन के जरिए और नजदीक से निहारना का रोमांच भरा होता है। कालका शिमला हेरिटेज ट्रेन प्राकृतिक खूबसूरती के बीच से होकर जब यह ट्रेन निकलती है तो नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। ट्रेन में सफर करने वाले लोग इन खूबसूरत नजारों को और बेहतर तरीके से देख सके और अनुभव कर सके इसको लेकर रेलवे विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में ऐसा हेरिटेज ट्रैक पर शोघी से शिमला के बीच में विस्ताडोम ट्रेन का ट्रायल किया गया। इस ट्रेन में 4 कोच लगाए गए हैं जिसमें तीन कोच पैनारोमा व्यू देते हैं और एक पावर कोच को अटैच किया गया है।

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर शिमला से शोघी के बीच ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया। ट्रायल के लिए पहुंची आरडीएसओ (अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन) लखनऊ की टीम ने शोघी और शिमला के बीच पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन के चार कोच दौड़ाए और 22 से 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर ट्रायल हुआ। पहले कुछ दिन खाली कोचों के साथ ट्रायल होगा और अगले पांच दिन वजन के साथ ट्रायल होगा। एक पैनोरमिक कोच की अनुमानित लागत करीब एक करोड़ रुपये है। परीक्षण के लिए तैयार किए गए ट्रायल रैक में एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार, एसी चेयरकार, नॉन एसी चेयरकार और लगेज कार शामिल हैं। एक्जीक्यूटिव चेयरकार 12 सीटर, चेयरकार 24 सीटर, नॉन एसी चेयरकार 30 सीटर और पावर कार कम लगेज वैन में गार्ड के बैठने की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button