ट्रैफिक पुलिस ने नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, कल्याणपुरी-त्रिलोकपुरी में 310 लोगों ने लिया जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा

ईस्टर्न रेंज की डीसीपी श्वेता सिंह चौहान के निर्देशन में कल्याणपुरी ट्रैफिक सर्किल क्षेत्र में ‘सुरक्षित सफर’ अभियान के तहत कोंडली और संजय झील-त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। ‘युग संस्कृति न्यास’ और ईएफकॉन्स्ट्राबाग के सहयोग से हुए कार्यक्रमों में करीब 310 लोगों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने, नाबालिगों के वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी के प्रति लोगों को जागरूक किया।

पहला नुक्कड़ नाटक-कल्याणपुरी (कोंडली)

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली स्टेट हेड

पूर्वी दिल्ली। ईस्टर्न रेंज की डीसीपी श्वेता सिंह चौहान के निर्देशन और इंस्पेक्टर बिनॉय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कल्याणपुरी ट्रैफिक सर्किल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। ‘सुरक्षित सफर’ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोंडली, संजय झील और त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन के आसपास नुक्कड़ नाटक आयोजित कर आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘युग संस्कृति न्यास’ और ईएफकॉन्स्ट्राबाग के सहयोग से किया गया।
पूर्वी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार विभिन्न ट्रैफिक सर्किलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारी समझने और यातायात के दौरान संयम व शालीनता से व्यवहार करने का संदेश दिया गया।
कोंडली में आयोजित नुक्कड़ नाटक में करीब 170 लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद संजय झील, त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन के पास आयोजित कार्यक्रम में लगभग 140 लोग शामिल हुए। दोनों स्थानों पर लोगों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुति के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को समझा।
‘युग संस्कृति न्यास’ की टीम ने रचनात्मक और संवादात्मक शैली में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कलाकारों ने मनोरंजक प्रस्तुति के जरिए तेज रफ्तार में वाहन चलाने, लापरवाही से वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखा। नाटक के दौरान यह भी समझाया गया कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही कई बार गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
कलाकारों ने लोगों से वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर दूसरे वाहन चालकों तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की। नाबालिगों को वाहन न देने और अभिभावकों को इस संबंध में जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी दिया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और जिम्मेदारी से जुड़ा विषय है। सड़क पर अनुशासन और संयम अपनाकर दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम की रचनात्मक और रोचक प्रस्तुति ने दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक जोड़े रखा। मौजूद लोगों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को जानकारीपूर्ण, प्रभावी और मनोरंजक बताया। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस कर्मियों ने भी लोगों से सड़क पर नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।
पूर्वी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मार्गदर्शन में ‘सुरक्षित सफर’ अभियान के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न ट्रैफिक सर्किलों में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना है।

दूसरा नुक्कड़ नाटक-संजय लेक, त्रिलोक पुरी मेट्रो स्टेशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button