हाथ में बोतल लेकर कार की छत पर कर रहे थे डांस, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

He was dancing on the roof of the car with a bottle in his hand, police took action after the video went viral

नोएडा। सेक्टर 20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-31 में कार के गेट खोलकर तेज आवाज में गाने बजाकर हाथ में बोतल लेकर कार की छत पर डांस करने के वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने का पुलिस से संज्ञान लिया। पुलिस कार नंबर की मदद से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सियाज कार को भी सीज करने की कार्रवाई की है। वीडियो शनिवार देर रात का है।
एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर 20 में चार लोग कार पर चढ़कर डांस और शोर शराबा कर रहे थे। सेक्टर 20 कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निठारी के 25 वर्षीय हर्ष पांडे, 27 वर्षीय शिव गौतम, 25 वर्षीय कासिम व बिहार बेगूसराय के आनंद को गिरफ्तार किया।
इंटरनेट मीडिया पर 15 सेकेंड का वीडियो प्रसारित हुआ था। वीडियो में एक कार की छत पर और दो युवक कार के पास खड़े होकर डांस करते नजर आ रहे हैं जबकि चौथा युवक कार के अंदर बैठा हुआ था। चारों तेज आवाज में गाने बजाकर डांस कर रहे थे। कार के ऊपर चढ़कर भी शोर शराबा कर रहे थे। चारों की करतूत से परेशान होकर किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था। वीडियो इंटरनेट मीडिया और लोगों से पुलिस तक पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button