उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान

नई दिल्ली। उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका निशा सिंह (28) के परिजनों ने आरोप गया है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिसकी वजह से उनकी बेटी स्यूसाइड करने को मजबूर हुई। पुलिस को कोई स्यूसाइड नोट नहीं मिला है। सोनिया विहार थाना पुलिस के अलावा करावल नगर एसडीएम मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।
प्रमोद कुमार परिवार के साथ सोनिया विहार में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं, जिनकी तैनाती शालीमार बाग थाने में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले बेटी निशा की शादी सादतपुर निवासी सचिन से की थी। सचिन सरकारी जॉब की तैयारी कर रहा है, जिसके पिता चंद्र प्रकाश सेना से रिटायर्ड हैं। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। भाई दूज पर पति के साथ मायके आई थी और उसी दिन लौट गई थी।
आरोप है कि घर लौटकर पति ने दहेज में कम रकम मिलने की बात कही। इस बात मारपीट की गई। बेटी की जूलरी निकलवा कर घर से बाहर निकाल कर खड़ा कर दिया। बेटी ने फोन कर अपने परिवार को पूरा वाकया बयां किया था। भाई उसे लेने के लिए गया तो ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी होने तक नहीं लौटने को कह दिया। निशा ने गुरुवार दोपहर को मायके में ही एक कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। दूसरी तरफ ससुराल वालों ने आरोपों को खारिज किया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button