दिल्ली में रिश्वतखोरी मामले में नगर निगम उपायुक्त अभिषेक मिश्रा की जमानत याचिका खारिज

राउज एवेन्यू कोर्ट ने नगर निगम के उपायुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
नई दिल्ली। दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट ने नगर निगम के उपायुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले अदालत ने इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विशेष न्यायाधीश सुधांशु कौशिक ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अभिषेक मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी।
लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा को सीबीआई ने निगम के प्रशासनिक अधिकारी देवांशु गौतम के साथ रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। इससे पहले एक अप्रैल को अदालत ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।




