बरेली में जिम की आड़ में ‘गंदा खेल’, महिला डॉक्टर को नशीला ड्रिंक पिलाकर किया रेप, न्यूड वीडियो बना मांगे 50 लाख

यूपी के बरेली में एक जिम में महिला डॉक्टर को वजन कम करने का झांसा देकर उसको प्री वर्कआउट ड्रिंक दी गई, जिसे पीने के बाद महिला डॉक्टर बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ जिम के रूम में दुष्कर्म किया गया।

बरेली/उत्तर प्रदेश। सिविल लाइंस बरेली क्षेत्र में स्थित फिटनेस सेंटर पर एक महिला डॉक्टर के साथ जिम के अंदर सुनियोजित तरीके से अपराध को अंजाम दिया गया। इस पूरे मामले में जिम संचालक और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जिम प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई के मकान के ऊपरी हिस्से में संचालित हो रहा था। बताया जा रहा है कि यह जिम पिछले करीब 10 वर्षों से चल रहा था और इलाके में काफी लोगों का आना-जाना था।
पीड़ित महिला डॉक्टर, जो पेशे से एमबीबीएस हैं, पिछले करीब दो वर्षों से इस जिम में जा रही थीं। आरोप है कि जिम संचालक अकरम बेग ने महिला को तेजी से वजन कम करने का लालच दिया। इसी बहाने उसे एक विशेष प्री-वर्कआउट ड्रिंक दिया गया, जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया गया था। ड्रिंक पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी उसे जिम के एक निजी कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं कमरे में पहले से लगाए गए हिडन कैमरों और मोबाइल फोन के जरिए पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया।
घटना के कुछ समय बाद अप्रैल महीने में आरोपी ने महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो दिखाए और पैसे की मांग शुरू कर दी। शुरुआत में 10 लाख रुपये मांगे गए, लेकिन जब महिला ने देने से इनकार किया, तो रकम बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई। डर और दबाव में आकर महिला ने करीब 80 हजार रुपये दे दिए, लेकिन आरोपियों की मांग लगातार बढ़ती रही। जब महिला ने जिम जाना बंद कर दिया, तो दोनों आरोपी उसके घर तक पहुंच गए और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। आखिरकार परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन टीमों का गठन किया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अकरम बेग को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर जिम से पेनड्राइव और मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थे। पुलिस ने इसके बाद उसके भाई आलम बेग को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से भी वीडियो की कॉपी और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं। पुलिस ने जिम से कुछ संदिग्ध दवाएं, शक्तिवर्धक सामग्री और सिरिंज भी बरामद की हैं, जिनकी जांच जारी है।
कई महिलाओं के साथ हो सकता है अपराध
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह जिम में आने वाली महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। वजन घटाने और फिटनेस के नाम पर उन्हें नशीला पदार्थ देकर वीडियो बनाता और बाद में ब्लैकमेल करता था। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने कई अन्य महिलाओं को भी अपना निशाना बनाया होगा। इस एंगल पर भी जांच कर पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि फिटनेस सेंटर जैसे स्थान, जहां लोग अपने स्वास्थ्य के लिए जाते हैं, वहां इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। कुछ सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से सभी जिम और फिटनेस सेंटरों की सख्त जांच की मांग की है। साथ ही महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला ट्रेनर्स की नियुक्ति और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button