ग्राम अमृतपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर शिलालेख स्थापित, बलिदान को किया गया नमन

ग्राम अमृतपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में शिलालेख स्थापित कर उनके योगदान को याद किया गया। समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया और देशभक्ति के माहौल में सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

फर्रुखाबाद/उत्तर प्रदेश। फर्रुखाबाद के ग्राम अमृतपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. राम रूप शर्मा एवं ठा. रघुराज सिंह के नाम पर शिलालेख स्थापित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी कपिल कुमार, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल और ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पौत्र पं. ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शिलालेख का अनावरण समारोह ग्रामीणों के बीच ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर मार्ग और शिलालेख स्थापित कर उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में उनके त्याग और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों ने इसे गौरव का क्षण बताया और कहा कि इस तरह की पहल से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा मिलेगी। समारोह में शिलालेख का अनावरण करते समय लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button