2.3 करोड़ रुपये के सोने के साथ तेलंगाना हॉकी के प्रमुख गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट पर 1.4 किलोग्राम सोना जब्त

नई दिल्ली/एजेंसी। तेलंगाना हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष कोंडा विजय कुमार को बंगारू बाबू और गोल्डमैन के नाम से जाना जाता है, दिल्ली एयरपोर्ट पर इनकम टैक्स अधिकारियों के हत्थे चढ़ गए। वे लगभग 2 किलो सोने के गहनों के साथ यात्रा कर रहे थे।
पूछताछ में सोर्स ऑफ फंड्स नहीं बता पाने पर 1.4 किलो सोने के गहने करीब 2.3 करोड़ रुपये मूल्य के जब्त कर लिए गए। विजय कुमार हैदराबाद से दिल्ली जा रहे थे, जहां वे एक स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने वाले थे। उन्होंने सोना पहना हुआ था, जिसे सीआईएसएफ कर्मियों की मदद से रोका गया। वे तेलंगाना ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य भी हैं।
घटना गुरुवार शाम की है। दिल्ली पहुंचने पर इनकम टैक्स टीम ने उन्हें रोका और लंबे समय तक पूछताछ की। अधिकारियों ने उनके एसेट्स की डिटेल्स लीं और फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स की जांच की। टैक्स कंप्लायंस प्रोब के तहत यह कार्रवाई की गई।
सूत्रों के मुताबिक, वे करीब 2 किलो सोना लेकर चल रहे थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर 1.4 किलो जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सोर्स ऑफ फंड्स स्पष्ट न बताने के कारण ही जब्ती हुई। जांच पूरी होने और टैक्स असेसमेंट के बाद जब्त सोने का अंतिम फैसला होगा।
चंदन नगर निवासी विजय कुमार होप फाउंडेशन नामक वॉलंटरी ऑर्गनाइजेशन भी चलाते हैं, जो 2016 से सक्रिय है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने छह गोल्ड आर्टिकल्स जब्त किए थे, फिर मैंने तुरंत बिल दिखा दिए तो तीन छोड़ दिए। चुनाव के मौसम की वजह से सीआईएसएफ ने रोका होगा। हैदराबाद में मैंने सोना डिक्लेयर किया था। उन्होंने आगे कहा, “मैं शुक्रवार को फंक्शन में शामिल हुआ। मुझे डिटेन नहीं किया गया। मैं 2016 से होप फाउंडेशन चला रहा हूं और कोई डोनेशन नहीं लेता। बाकी आइटम्स के बिल जमा कर दूंगा।”




