‘खेलो इंडिया युथ गेम्स’ में पदक विजेताओं की होगी चांदी, मिलेगा 5 लाख रुपये का इनाम

भोपाल,(मध्य प्रदेश)। ‘खेलो इंडिया युथ गेम्स’ के पांचवें सत्र का रंगारंग आगाज हो गया है। इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक विजेताओं को पांच लाख रुपये की इनामी राशि दिए जाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा ‘खेलो इंडिया युथ गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में की है। उन्होंने कहा कि खेल में आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए ये राशि दी जाएगी। खेल में भविष्य बनाने के लिए जरूरी है कि खिलाड़ियों को तैयारी के लिए अच्छा मौका दिया जाए। वहीं प्रोत्साहन मिलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज बेहद शानदार रहा था। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल राज्य के 52 जिलों से होते हुए भोपाल पहुंची। ये मशाल अपने आप में बेहद खास है। इस मशाल पर भीमबेटका, महाकाल, चीता और राष्ट्रीय पुष्प कमल उकेरा गया है। वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह के मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान नीति मोहन ने नर्मदा अष्टक की प्रस्तुति दी। उनके अलावा मशहूर गायक शान, अभिलिप्सा पांडा, नटराज डांस ग्रुप समेत कई कालाकारों ने पेशकश कर उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई।

इन खेलों का होगा आयोजन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्यप्रदेश के आठ शहरों के 23 मैदानों पर आयोजित किये जायेंगे और इनमें 27 खेलों में 6000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इसका आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और खरगोन में होगा। साइकिलिंग की एक स्पर्धा दिल्ली में होगी। पहली बार कयाकिंग, केनोइंग, केनो सलालम और तलवारबाजी जैसे खेल इन खेलों का हिस्सा होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button