ईद के अवसर पर पियाऊ कार्यक्रम का शुभारंभ : जागृति महिला समिति की सराहनीय पहल

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। श्रद्धा महिला मंडल बिलासपुर के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संचालित। जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा केंद्रीय चिकित्सालय, मनेन्द्रगढ़ में पियाऊ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन जागृति महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई द्वारा फीता काटकर किया ।
समिति की अध्यक्षा ने बढ़ते तापमान को देखते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, मजदूरों एवं आम नागरिकों के लिए शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने बताया कि जनमानस के साथ-साथ पशुओं के लिए पानी पीने हेतु नाद (टंकी) की व्यवस्था की गई है तथा पक्षियों के लिए भी जल पात्र रखे गए हैं। इस अवसर पर लोगों के बीच शिकंजी, जलजीरा, सत्तू, फल, फूटा चना, गुड़, अंकुरित मूंग-चना, लस्सी एवं छाछ के साथ शुद्ध एवं ठंडा पेयजल वितरित किया गया।
कार्यक्रम में जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती सरोज बाला बिश्नोई, सचिव श्रीमती रूना मित्रा, श्रीमती पूनम रानी, श्रीमती तृप्ति पांडे, श्रीमती माला तिवारी, श्रीमती शांति सिंह, श्रीमती ज्योति कुमार, श्रीमती प्रगति गुप्ता, श्रीमती संचली पाल, श्रीमती दीपास्मिता रावत, डॉ. प्रीता, डॉ. अपराजिता स्वाति एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारियों की सहभागिता सराहनीय रही।




