केदारनाथ में यात्रियों के मोबाइल करते थे चोरी, बदरीनाथ पुलिस ने दबोचा अंतरराज्यीय चोर गिरोह

चमोली/उत्तराखंड। केदारनाथ में यात्रियों के मोबाइल व पैसे चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह को बदरीनाथ पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के पास से 14 लाख कीमत के 13 मोबाइल और नगदी बरामद हुई है। चोरी किए गए एक मोबाइल के संबंध में सोनप्रयाग थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों में तीन पंजाब व एक राजस्थान का युवक शामिल है।
पुलिस को बदरीनाथ में अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह होने की सूचना मिली थी। 27 अप्रैल को पौड़ी निवासी नरेश चंद्र ने बदरीनाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि मंदिर दर्शन के दौरान उनके 10 हजार रुपये, डीएल, पैन कार्ड, एटीएम चोरी हो गए हैं। एसपी ने टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए सर्विलांस का भी उपयोग किया।
पुलिस ने चार संदिग्ध चिह्नित किए और हनुमान चट्टी में दो संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली तो गिरोह का भंडा फोड़ हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहन सीज कर दिए। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने केदारनाथ क्षेत्र में चोरी की और अब बदरीनाथ में टप्पेबाजी करने आए थे। लेकिन उन्हें भनक लग गई थी कि पुलिस उनके पीछे पड़ी है इसलिए वे वहां से निकल रहे थे लेकिन हनुमान चट्टी के पास दबोचे गए। आरोपी परिवार को साथ लेकर चल रहे थे, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button