सस्पेंड चल रहे दारोगा ने खाया जहर,गंभीर हालत में भर्ती,नाबालिगों की पिटाई में हुए थे निलंबित

कानपुर,(उत्तर प्रदेश)। यूपी के कानपुर में बिधनू थाने से सस्पेंड चल रहे दारोगा ने गुरुवार शाम जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आउटर पुलिस लाइन में जहर खाने से दारोगा की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। जहर खाने की सूचना पर दारोगा के परिवार में कोहराम मच गया। एसपी आउटर का कहना है कि दारोगा ने जहर क्यों खाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।एसआई अनूप सिंह 2015 बैच के दारोगा हैं। अनूप सिंह मूलरूप से उरई के एट गांव के रहने वाले हैं। परिवार में पत्नी पूनम, बेटा आयांश (03), पिता शत्रुघन, भाई दीपक हैं। अनूप सिंह का परिवार उरई में रहता है।

अनूप कल्यानपुर में किराये के मकान में रहते हैं। गुरुवार शाम अनूप आउटर पुलिस लाइन पहुंचे थे। जहां उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।अनूप की हालत बिगड़ने लगी, उन्हें उल्टियां होने लगीं। साथी पुलिसकर्मी कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हैलट में कुछ देर रखने के बाद एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। विभाग के आलाधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर परिवार से मुलाकात कर भरोसा दिलाया। दारोगा अनूप सिंह एक महीने पहले आउटर के बिधनू थाने में तैनात थे। बीते 13 सितंबर को बिधनू में एक मारपीट के मामले में अनूप सिंह नाबालिगों को उठाकर लाए थे। दारोगा पर नाबालिगों के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोप लगे थे। इसके अगले ही दिन दारोगा अनूप सिंह समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद वो सस्पेंड चल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button