रायबरेली पुलिस ने कछुआ तस्कर को किया गिरफ्तार, 15 कछुआ बरामद

रायबरेली/उत्तर प्रदेश। रायबरेली जिले में वन्य जीव संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सतर्क नजर आया। गदागंज थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सतर्कता दिखाते हुए एक कछुआ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी और वन विभाग के डिप्टी रेंजर सहित सभी लोगों ने इस मामले का खुलासा किया। एक दर्जन से ज्यादा कछुआ भी बरामद किए गए।
दरअसल, गदागंज पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी। इसके बाद गदागंज पुलिस थाना प्रभारी दयानंद तिवारी पुलिस और वन विभाग के रेंजर रवि भारती की टीम ने इलाके में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया था। इसी दौरान एक ऑटो पर पुलिस को संदेह हुआ उसको रोका गया। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई। जिसमें भारी मात्रा में बोरे में कछुए बरामद हुए। 15 कछुआ में से 14 जीवित और एक मृत अवस्था में मिला। इस मामले की सूचना वन विभाग को दी गई और डिप्टी रेंजर भी मौके पर पहुंचे थे ।
कछुआ तस्कर ने बताया कि वह तस्करी करके अच्छी कीमत पर बाजार में बेच देता है, जिससे उसे अच्छी कीमत मिल जाती है। साथ ही पुलिस ने जिस वाहन ऑटो में तस्करी कर कछुवा ले जा रहा था उसको भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित विश्वास गांव निवासी रामशंकर पाल के रूप में हुई है। वह इन कछुओं को अन्य स्थान पर ले जा जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
डलमऊ क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाया रहे अभियान के समय चेकिंग के दौरान गदागंज पुलिस ने एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 14 जिंदा कछुआ और एक मृत कछुआ पुलिस ने बरामद किया है। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।




