सास अच्छी हो तो बहू भी श्रवण कुमार मिलती है, सिर पर टोकरी में बिठा करा दी 84 कोस ब्रज परिक्रमा

वृंदावन के ब्रज क्षेत्र में चल रही 84 कोस परिक्रमा के दौरान सेवा, समर्पण और आस्था का एक भावुक पल देखने को मिला। एक बहू ने अपनी सास की सालों पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए सिर पर टब में बिठाकर परिक्रमा कराई।

मथुरा/उत्तर प्रदेश। वृंदावन के ब्रज क्षेत्र में इन दिनों चल रही 84 कोस परिक्रमा चल रही है। इस दौरान सेवा, समर्पण और पारिवारिक संस्कारों की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की सालों पुरानी धार्मिक मनोकामना को पूरा करने के लिए एक अनोखा कदम उठाया। इस तपती धूप में बहू ने अपनी सास को टब में बैठाया और उन्हें सिर पर उठाकर परिक्रमा कराई। ब्रज क्षेत्र की 84 कोस परिक्रमा धार्मिक रूप से बेहद जरूरी मानी जाती है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस परिक्रमा में शामिल होते हैं। भगवान कृष्ण से जुड़ी पवित्र स्थलों की यात्रा करते हैं।
बताया जा रहा है कि वृद्धावस्था और शारीरिक कमजोरी के कारण सास चल नहीं सकती थीं। पैदल चलकर 84 कोस की परिक्रमा करना उनके लिए संभव नहीं था। इसके बावजूद उनके मन में ब्रज परिक्रमा पूरी करने की गहरी इच्छा थी। सास की इसी इच्छा को अपना संकल्प बनाते हुए बहू ने उन्हें एक टब में बिठाया और सिर पर उठाकर परिक्रमा करानी शुरू कर दी।
इस अनूठे पल को देखकर श्रद्धालु भी भावुक हो गए। परिक्रमा मार्ग पर मौजूद लोगों ने बहू के त्याग, सेवा भाव और समर्पण की प्रशंसा की। इस भावुक पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग बहू के समर्पण और संस्कारों की जमकर सराहना कर रहे हैं। जिसकी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button