शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची, रेस्क्यू शुरू

सीहोर,(मध्य प्रदेश)। सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में एक बड़ी घटना घटी है। सीहोर जिले के मुंगावली में एक छोटी बच्ची बोरवेल में गिर गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम गांव की ओर पहुंच गई है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।
दरअसल, प्रदेश में बोरवेल में बच्चों की गिरने की घटना को देखते हुए सीहोर जिला प्रशासन ने अभियान चलाया था। खुले हुए बोरवेल के मालिकों से स्पष्ट कहा था कि खुला बोर नहीं मिलना चाहिए। इसके बाद भी ऐसी घटना सामने आ गई है जो अपने आप में चिंताजनक है। बोरवेल के अंदर गिरी बच्ची का नाम सृष्टि कुशवाहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव गुजराती में बताया कि उनके ग्राम मुंगावली में ढाई साल की बालिका बोरवेल में गिरी है।
इसके साथ ही मौके पर दो जेसीबी पहुंच गई है। मेडिकल टीम भी वहां पहुंच गई है। बोरवेल के अंदर फंसी बच्ची को ऑक्सिजन पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। गौरतलब है कि एमपी में आए दिन बोरवेल में बच्चों के गिरने की खबर आती है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आती है। परिजनों ने बताया है कि बच्ची खेल-खेल में बोरवेल तक पहुंची थी। वह अंदर जाकर गिर गई है। इसके साथ ही भीड़ को देखते हुए घटना स्थल को बैरिकेड किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button