फतेहपुर के युवाओं में भरा हिंदुत्व और देशभक्ति का जज्बा

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खागा नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया। प्रमुख वक्ता बाबा सत्य नारायण मौर्य के दो घंटे के कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना का भावपूर्ण मंचन देखने को मिला। मुख्य वक्ता ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इसमें जनसमूह ने भी एक स्वर से सहभागिता कर देश के प्रति श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत केवल शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा होते हैं। यह समाज को एक सूत्र में बांधते हैं।
उन्होंने युवाओं और बच्चों से संस्कृति और संस्कार व राष्ट्रसेवा से जुड़ने की अपील की। चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें युवाओं व बच्चों ने भारत माता, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र एकता जैसे विषयों पर चित्र प्रस्तुत किए।
इसके बाद समापन पर भारत माता की आरती हुई। पूरा पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर विधायक खागा कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, चेयरमैन खागा गीता सिंह, धाता चेयरमैन रेखा सरोज, खखरेरू चेयरमैन ज्ञानचंद्र केसरवानी, शिवशंकर, कृष्ण स्वरूप, मोहित नारायण, पुष्पमित्र, प्रवीण पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button