फतेहपुर में छत से गिरे मासूम के पेट में आरपार हुई सरिया

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले के नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नम्बर 12 में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक 5 वर्षीय बच्चे की छत से गिरने के कारण सरिया पेट में घुस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का नाम जैन बताया जा रहा है, जो वकील अहमद का पुत्र है और फतेहपुर का निवासी है। वह अपने रिश्तेदार लड्डन पठान के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। हादसे के वक्त बच्चा छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, जबकि बाकी लोग नीचे काम में व्यस्त थे। अचानक बच्चा छत से गिर गया और बगल के घर से निकली सरिया उसके पेट में आर-पार हो गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए सरिया को काटकर बच्चे को बाहर निकाला और आनन फानन मे गांव मे एक प्राइवेट नर्सिग होम ले गए, जहां बच्चे की औपचारिक इलाज कर हालत नाजुक देख तुरंत उसे कानपुर रेफर कर दिया गया । परिजनो मे लड्डन पठान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है और स्थानीय लोग बच्चे के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। गांव के लोगों में चर्चा रहीं की बच्चों को अकेले खतरनाक स्थानों पर खेलने से रोकना चाहिए।




