विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम 2025 का हुआ आयोजन
Developed Agriculture Resolution Campaign Program 2025 was organized

फतेहपुर/उतर प्रदेश। विकासखंड विजयपुर के ग्राम सिटी यानी में सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए फसलों से संबंधित खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख तकनीक एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों को व्यापक जानकारी कार्यक्रम के माध्यम से बताया एवं समझाया गया। संपूर्ण ब्लॉक लाख से आए हुए दूर दराज किसानों को इस विषय में व्यापक जानकारी दी गई आए हुए पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम गांव में 12 जून तक चलते रहेंगे। ताकि समय रहते कृषकों को बे मौसम फसलों के लिए व्यापक जानकारी दी जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा स.पी श्रीवास्तव संयुक्त. कृषि निदेशक प्रयागराज मण्डल नरोत्तम कुमार जिला कृषि अधिकारी, अमित कुमार, केके हजारा,टी.म तिवारी जितेन्द्र सिंह, के.वी.के वा कार्यकर्म में आए हुएवैज्ञानिक तथा अन्य संबंधित विभागों उद्यान, पशुपालन, व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




