महिला ने पड़ोसी से बदला लेने के लिए नाबालिग बेटे का अपनी ही छोटी बहन से यौन संबंध बनवाया

आरोपी महिला के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

ठाणे/महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने अपने पड़ोसी से बदला लेने के लिए कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया। आरोपी महिला ने पड़ोसी से बदला लेने के लिए उसके मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग बेटे को अपनी ही छोटी बहन का यौन उत्पीड़न करने के लिए कहा और उसका वीडियो भी बना लिया औप इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया।
जब वीडियो बच्चों के परिजनों के पास पहुंचा तो उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। बच्चों की मां की शिकायत के आधार पर, आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव या कृत्य), 356(2) (मानहानि), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज की गई। रबाले पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी और शिकायतकर्ता नवी मुंबई के घनसोली गांव में पड़ोसी थे।
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसके और आरोपी महिला के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और आरोपी उसे धमकाती और गालियां देती थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बताया कि बदला लेने के लिए आरोपी महिला ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के मानसिक रूप से विक्षिप्त 10 साल के बेटे को अपनी ही 6 साल की बहन का यौन शोषण करने के लिए कहा। साथ ही आरोपी ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button