दिल्ली में नई परंपरा: बजट से पहले हलवा नहीं बनाई ‘खीर’, सीएम रेखा ने भगवान राम को लगाया भोग
New tradition in Delhi: Before the budget, CM Rekha made 'kheer' instead of halwa, offered it to Lord Ram

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया है। बजट सत्र शुरू होने से पहले हर बार हलवा सेरेमनी मनाई जाती थी। लेकिन इस बार सेरेमनी तो मनाई गई लेकिन हलवा की जगह खीर बनाई गई।
दिल्ली बजट पेश करने से पहले सोमवार को खीर सेरेमनी मनाई गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भगवान राम को खीर का भोग लगाया। इस तरह की सेरेमनी पहली बार मनाई गई है। जिसमें हलवा की जगह खीर तैयार की गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य नेताओं को खीर खिलाकर इस बजट सत्र की शुरुआत की। 25 मार्च को सीएम दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा।
दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के शुरू होने से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘खीर’ तैयार की। इसके बाद सीएम रेखा और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने एक दूसरे को खीर खिलाई। दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी के साथ हुई है। इस मौके पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को खीर खिलाई। बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो बढ़ाया भी जा सकता है। सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। जिसमें लोगों की आय और सुविधाओं के बारे में लेखा-जोखा होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट प्रस्तुत करेंगी। वित्त विभाग सीएम के पास है।




