551 करोड़ रुपये में बिका गाजियाबाद का शिप्रा मॉल

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित शिप्रा माल को 551 करोड़ रुपये में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आइएचएफएल) ने हिमरी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया है। इसकी रजिस्ट्री तहसील सदर स्थित उप निबंधक तृतीय सुरेश चंद्र मौर्य के कार्यालय में शुक्रवार को हुई है, जिससे स्टाम्प विभाग को 38.57 करोड़ रुपये का स्टाम्प शुल्क और 5.51 करोड़ रुपये का निबंधन शुल्क मिला है।




