वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में सेंध, दिल्ली की महिला लोडेड पिस्तौल लेकर घुसी अंदर, हुई गिरफ्तार

गिरफ्तार महिला दिल्ली पुलिस की रिटायर्ड कॉन्स्टेबल है

जम्मू/एजेंसी। जम्मू- कश्मीर के रियासी जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई। माता वैष्णो देवी के मंदिर के पास पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास एक लोडेड पिस्तौल मिली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम ज्योति गुप्ता है। उसने दावा किया कि वह नई दिल्ली से रिटायर्ड पुलिस कॉन्स्टेबल है। पुलिस ने 14-15 मार्च की रात को चेकिंग के दौरान उसे पिस्तौल और छह कारतूस के साथ पकड़ा।पुलिस ने कहा कि ज्योति गुप्ता के पास जो हथियार था, उसका लाइसेंस कुछ साल पहले ही खत्म हो गया था। कटरा पुलिस FIR दर्ज करके मामले की आगे जांच कर रही है।एक और घटना में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक यात्री संजय सिंह को भी पकड़ा है।
संजय सिंह के बैग में दो कारतूस मिले। यह घटना सोमवार को मंदिर के पास ही हुई। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 21 जुलाई 2003 को बाणगंगा नदी के पास आतंकवादी हमला हुआ था। बाणगंगा नदी कटरा से 2 किलोमीटर दूर है। उस हमले में एक बच्चे सहित छह तीर्थयात्री मारे गए थे। 48 लोग घायल भी हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button