चमत्कारी दावा! कपड़ों की तरह बदलता है आंखों का रंग, बुलंदशहर के अनोखे बच्चे का वीडियो वायरल
बच्चे की आंखों का रंग कपड़ों के अनुसार बदल रहा है

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। क्षेत्र के बीसा कॉलोनी में रह रहा एक बच्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिवार को दावा है कि बच्चा जिस तरह के कपड़े पहना है आंखों का रंग वैसा ही दिखाई देने लगता है। बच्चे की आंखों को देखने के लिए उसके घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।बच्चों की मां नाजरीन ने बताया कि उनका बेटा अर्श डेढ़ साल का है। उसे जिस तरह के भी कपड़े पहना देती हूं उसकी आंखों का रंग कपड़े के रंग की तरह दिखने लगता है। उसके परिजन इसे कुदरत का करिश्मा मानने लगे हैं। आंखों के डॉक्टर अखिलेश अग्रवाल का कहना है कि यह केवल भ्रम है, लेकिन अर्श के परिजन इसे कुदरत का करिश्मा मानते हैं।
यह मामला एक रहस्य बन चुका है और अब यह देखना होगा कि इसका क्या सच सामने आता है। इस घटना ने न केवल लोगों के मन में उत्सुकता जगाई है, बल्कि हमें यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि विज्ञान और कुदरत के बीच कितनी बार अद्भुत घटनाएं घट सकती हैं।




