घर में सो रहे व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट ले गए बदमाश, गाजियाबाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

The miscreants cut off the private part of a person sleeping in the house, Ghaziabad police is searching for the accused

  • गाजियाबाद में व्यक्ति का काट दिया प्राइवेट पार्ट
  • रात में सोते समय घर में घुसे तीन-चार हमलावर
  • पीड़ित के बेटे ने पुलिस में दर्ज कराया मामला

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश केगाजियाबाद थाना वेव सिटी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। शाहपुर बम्हेटा गांव में 28 फरवरी को करीब 42 वर्षीय एक व्यक्ति अपने घर में सो रहा था। देर रात अचानक ही तीन-चार लोग उसके घर में घुसे और बेहोश करने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गए। घर में मौजूद अन्य लोगों ने जब चीख-पुकार की आवाज सुनी तो मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। आनन-फानन में लहूलुहान अवस्था में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक गांव शाहपुर बम्हेटा में रहने वाला 42 वर्षीय संजय यादव नाम का एक व्यक्ति 28 फरवरी की रात अपने घर सो रहा था। अचानक घर में तीन-चार लोग घुसे और संजत यादव के गुप्तांग काटकर ले गए। शोरगुल सुनकर जब तक घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। संजय यादव को अस्पताल पहुंचाया गया जहां अभी भी उपचार जारी है।
मामले की जानकारी देते हुए वेव सिटी की एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि संजय यादव निवासी ग्राम शाहपुर बम्हैटा ने एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें प्रिंस यादव ने बताया कि दिनांक 28 फरवरी को रात करीब 11-12 बजे के आस-पास उनके पिताजी संजय यादव अपने कमरे में सो रहे थे। अचानक 3-4 लोग घुस आए और नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया।
फिर पिताजी के प्राईवेट पार्ट को काट दिया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त प्रकरण के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button