हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवती द्वारा सड़क पर हंगामा करने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया।

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में युवती के बीच सड़क पर हंगामा करने का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती के हंगामे से सड़क पर जाम की स्थिति रही। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार घटना एक जून 2026 की है। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी में रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने शराब पीने के बाद सड़क पर हंगामा किया।
वायरल वीडिया में युवती बीच सड़क पर लेटी दिख रही है। उसके हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल रखी है। वह लगातार चिल्ला रही थी। युवती के सड़क पर लेटने से जाम की स्थिति बन गई। मौजूद लोग उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। उसके व्यवहार से परेशान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया था। युवती को कोतवाली लाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button