दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: चलते ट्रक में जा घुसी कार

नोएडा के परिवार के 3 लोगों की मौत, बहू घायल

दौसा/राजस्थान। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र में धनावड़ के पास हुआ, जब एक कार ने आगे चल रहे कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा निवासी महिपाल सिंह अपनी पत्नी गीता सिंह, पुत्र ललित सिंह और पुत्रवधू पूजा सिंह के साथ राजस्थान के एक धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद वे वापस नोएडा लौट रहे थे, तभी उनकी कार तेज रफ्तार में चल रहे कंटेनर से भिड़ गई।इस भीषण टक्कर में महिपाल सिंह, गीता सिंह और ललित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल पूजा सिंह का इलाज दौसा जिला अस्पताल में जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही कोलवा थानाधिकारी अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। यदि दौसा जिले की बात करें तो पिछले वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 354 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोलवा थानाधिकारी अजय सिंह शेखावत ने बताया कि हादसे के शिकार हुए लोग धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button