धनबाद में पूर्व विधायक विनोद बिहारी की ‘दबंग’ पुत्र वधू, राइफल लेकर मोहल्ले में निकली, लोगों को धमकाया, मारपीट की

धनबाद,(झारखंड)। झारखंड राज्य के ‘भीष्म पितामाह’ कहे जाने वाले स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की दो बहुओं विनीता सिंह और सोमा महतो में सम्पति को लेकर लगातार तनाव बना हुआ था। सोमवार की सुबह यह तनाव सड़क पर देखने को मिला। स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पुत्र वधु विनीता सिंह अपने कुछ समर्थक और स्टॉफ के साथ अचानक विनोद नगर राइफल लेकर पहुंच गई। विनीता सिंह मोहल्ले वालों को राइफल लेकर डराने लगीं और मारपीट करते हुए गाली गलौज करने लगीं। विनीता सिंह के उग्र रूप को देख मोहल्ले के लोग डर गए। कोई राइफल के कारण कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। विनीता सिंह काफी गुस्से में थी। इसी बीच विनीता सिंह के स्टाफ दिलीप पांडेय की मोहल्ले वालों ने पिटाई कर दिया। सूचना पाकर धनबाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल स्टाफ दिलीप पांडेय को लेकर थाने आ गई विनीता सिंह
विनीता सिंह अपने घायल स्टाफ दिलीप पांडेय को लेकर थाने आ गईं। वहीं विनीता सिंह के स्टाफदिलीप पांडेय ने कहा कि उनकी मालिक की जमीन, सम्पति को हड़प लिया गया है। वह एक मात्र स्टाफहैं। उसे किसी से कोई लेना देना नहीं है। सोमा महतो के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं मोहल्ले वालों का कहना है कि विनीता सिंह का सम्पति को लेकर सोमा महतो से विवाद चल रहा है। विनीता सिंह का व्यवहार बहुत खराब है। आए दिन लोगों के साथ गाली गलौज मारपीट करने पर उतारू रहती है। आज राइफल लेकर अपने कुछ समर्थक के साथ पहुंच गई। बचाव में उसके स्टाफके साथ मारपीट हुई है। मोहल्ले में किसी से विनीता सिंह की नहीं बनती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button