फतेहपुर में बिना अनुमति आंबेडकर की मूर्ति लगाने पर हंगामा, पुलिस ने हटवाई

Ruckus over installation of Ambedkar's statue without permission in Fatehpur, police removed it

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौहां गांव के तिराहे पर चबूतरा निर्माण कराकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने के विरोध पर हंगामा हुआ। पुलिस फोर्स व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मूर्ति कब्जे में लेने के बाद 21 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
खागा समाधान दिवस में छविलाल, सुरेंद्र कुमार, माेहित कुमार समेत कई ग्रामीणों की ओर से एक फरवरी को तिराहे पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन की ओर से पत्र को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया। भदौहां तिराहे पर बनाए गए मूर्ति स्थल पर भारी संख्या में पुरुष, महिलाओं ने रविवार सुबह करीब 10 स्थल पर मूर्ति लगा दी। इसकी ओमप्रकाश पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। खखरेरू प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने अनुमति नहीं होने पर मूर्ति हटवाकर थाने ले गए। ग्रामीण हंगामा कर नाराजगी जाहिर करने लगे। नारेबाजी व प्रदर्शन किया गया। पुलिस पर गाली गलौज व वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से तीखी झड़प हुई। दोपहर बाद खागा नायब तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बिना अनुमति मूर्ति स्थापित नहीं किए जाने की बात कही। प्रधान सुनील तिवारी ने बताया कि ग्रामीण स्वयं चंदा इकट्ठा कर मूर्ति स्थापना कर रहे हैं। मूर्ति स्थापना को रोकने वाले भी पहले सहयोगी थे। उधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों को अपशब्द बोलने का आरोप निराधार है। शांति व्यवस्था में बाधा पैदा करने वाले सुरेंद्र गौतम, पंकज गौतम, संजय गौतम, अमित गौतम समेत 21 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button