गुरुग्राम की आशियाना सोसायटी में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

Leopard entered Ashiana Society of Gurugram, causing panic

गुरुग्राम। सोहना इलाके की आशियाना सोसायटी में शनिवार देर रात लगभग दो बजे एक तेंदुआ घुस गया। सोसायटी के गार्ड ने उसे एसटीपी के नजदीक बैठा देखा। तत्काल सूचना वन विभाग की वन्य जीव शाखा को दी गई। टीम मौके पर पिंजरे के साथ पहुंची। उसे बिना बेहोश किए ही पिंजरे में कैद कर लिया। वह जहां बैठा था वहां अधिक जगह नहीं थी। इस वजह से उसे भागने में नहीं बना। गेट पर ही पिंजरा रख दिया गया था। आपरेशन में वन विभाग में इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, ज्योति कुमार, वन्य जीव प्रेमी अनिल गंडास ने विशेष भूमिका निभाई।
बता दें कि आशियाना सोसायटी अरावली पहाड़ी के नजदीक है। पहाड़ी में काफी संख्या में तेंदुए हैं। कई बार भटकते हुए रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। तेंदुए को किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी थी। इस वजह से उसे अरावली में ले जाकर छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button