दिल्ली एयरपोर्ट पर लगेज की चेकिंग में मिले जिंदा सांप, मकड़ी और छिपकली, कस्टम अधिकारी भी हैरान!

Live snakes, spiders and lizards found during luggage checking at Delhi airport, even custom officials are surprised!

नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। बैंकॉक से आए तीन भारतीय यात्रियों के सामान से जहरीले सांप, मकड़ी, छिपकलियां आदि बरामद की गईं हैं। तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों 23 फरवरी की रात 1:35 बजे फ्लाइट नंबर AI-303 से आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरे थे। कस्टम की टीम ग्रीन चैनल क्रॉस करते ही इन्हें चेकिंग के लिए रोका, तो मामले का खुलासा हुआ।
कस्टम ऑफिसर के अनुसार चेक-इन के दौरान तीनों के लगेज की जांच में अवैध रूप से लाए गए जीवित दुर्लभ वन्यजीव बरामद किए गए। जिनमें 5 कॉर्न स्नेक, 8 मिल्क स्नेक, 9 बॉल पायथन के अलावा छिपकली की नस्ल के दाढ़ी वाले 4 ड्रैगन, 7 क्रेस्टेड गेको, 11 कैमरून ड्वार्फ गेको, एक गेको के साथ 14 मिलीपीड्स और एक दुर्लभ नस्ल की मकड़ी शामिल हैं। इनको जब्त करके तीनों हवाई यात्रियों को आगे की जांच के लिए उन्हें संबंधित डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है।
कस्टम ऑफिसर का कहना है कि वन्यजीव तस्करी को रोकने के लिए टीम लगातार अलर्ट रहती है। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर या प्रोफाइलिंग की जानकारी मिलने पर तुरंत कारवाई की जाती है। इनके खिलाफ अवैध तस्करी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, वन्य जीव (संरक्षण) अंतरराष्ट्रीय व्यापार संधि और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कारवाई हो सकती है। कस्टम की टीम पूछताछ के बाद आगे तस्करी के नेटवर्क को भी उजागर करने के लिए प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button