फ्रांस में मिली रोमन युग की सोने का अंगूठी, बनी है देवी वीनस की मूर्ति

1800 साल पुरानी खोज से एक्सपर्ट हैरान

  • फ्रांस में मिली 1,800 साल पुरानी अंगूठी
  • सोने की अंगूठी पर है देवी वीनस की छवि
  • एक्सपर्ट बोले- ये खोज अहम साबित होगी

पेरिस/एजेंसी। फ्रांस के ब्रिटनी में पुरातत्वविदों को 1,800 साल पुरानी एक सोने की अंगूठी मिली है। इस अंगूठी पर युद्ध की देवी वीनस की तस्वीर उकेरी हुई है। अंगूठी के साथ-साथ कैरोलिंगियन साम्राज्य के समय के कुछ सिक्के भी मिले हैं। यह खोज ब्रिटनी के पेस शहर के पास हुई है। एक्सपर्ट को इस बात ने हैरत में डाला है कि खुदाई में मिली अंगूठी आज भी काफी अच्छी हालत में है। अंगूठी पर वीनस द विक्टोरियस की नक्काशी है। यह अंगूठी दूसरे या तीसरे शताब्दी की मानी जा रही है, जब ये क्षेत्र रोमन साम्राज्य था।लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस स्थान पर ये अंगूठी मिली है। उसी जगह पर मध्ययुगीन काल के एक छोटे से गांव के अवशेष भी मिले हैं। यह गांव भी करीब 1,300 साल पुराना हो सकता है। वहां घरों, खेतों, चरागाहों और अनाज रखने के लिए भूमिगत सोलिस के अवशेष मिले हैं। गांव को 10वीं शताब्दी में वाइकिंग युग के दौरान छोड़ दिया गया था। गांव में बर्तन, खाना पकाने के बर्तन और चक्की के पाट भी मिले हैं। इसमें सबसे खास खोज 9वीं से 10वीं शताब्दी के एक दर्जन सिक्के हैं। ये सिक्के कैरोलिंगियन साम्राज्य के समय के हैं।
फ्रांसीसी राष्ट्रीय निवारक पुरातत्व अनुसंधान संस्थान के अनुसार, यह अंगूठी ‘असाधारण रूप से संरक्षित’ अवस्था में है। अंगूठी में निकोलो नाम का रत्न है, जिस पर नक्काशी की गई है। निकोलो एक प्रकार का गोमेद पत्थर होता है। इसे इस तरह काटा जाता है कि इसके ऊपर नीले रंग की एक पतली परत और नीचे काले रंग की एक मोटी परत होती है। इस रत्न को सोने से जड़ा गया है और इसके चारों ओर रेखाएं उकेरी गई हैं।
रोमन साम्राज्य के दौरान की सड़क भी मिली है, इसी के पास ये सोने की अंगूठी थी। इस सड़क पर गाड़ियों के पहियों के निशान अभी भी दिखाई देते हैं। इन निशानों से पता चलता है कि इस सड़क पर पहिएदार गाड़ियाँ चलती थीं। ये गाड़ियाँ शायद पास के बस्ती में रहने वाले लोगों की सेवा के लिए इस्तेमाल होती थीं। यह अभी तक पता नहीं चला है कि यह अंगूठी किसकी थी और रोमन सड़क पर कैसे पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button