गाजियाबाद में मोबाइल टावरों से सामान चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार, सात करोड़ का माल बरामद
Five arrested for stealing goods from mobile towers in Ghaziabad, goods worth Rs 7 crore recovered

गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच में मोबाइल टावरों से आरआर यूनिट समेत अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से 74 आरआर यूनिट समेत करीब सात करोड़ रुपयों का माल बरामद किया है। आरोपित चोरी किये गए माल को हांगकांग भेजते थे।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपित दिल्ली के कांति नगर निवासी शाहरुख मलिक, अनस खान, मेरठ के लिसाली गेट निवासी वसीम मलिक, हिंडन विहार निवासी साहिल मलिक और कयूम अंसारी हैं। पूछताछ में आरोपित शाहरुख ने बताया कि वह पहले जावेद मीरापुरिया के साथ काम करता था, लेकिन बाद में उसने अपना गिरोह अलग बना लिया।
पुलिस ने आरोपितों से 74 आरआर यूनिट समेत 122 मोबाइल टावर बेसबैंड यूनिट, एक थार गाड़ी, एक स्विफ्ट और एक फ्रांक्स कार बरामद किया है। आरोपित शाहरुख का चचेरा भाई फईम हांगकांग में रहकर पूरी डीलिंग करता है। पुलिस आरआर यूनिट चोरी करने वाले गिरोह के 39 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें अंतरराष्ट्रीय तस्कर जावेद मीरापुरिया भी शामिल है।




