शिमला में बड़ा हादसा, पलक झपकते ही जमींदोज हुई निर्माणाधीन टनल, जान बचाकर भागे लोग
Major accident in Shimla, under-construction tunnel collapsed in the blink of an eye, people ran away to save their lives

शिमला/हिमाचल प्रदेश। राजधानी शिमला में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शिमला शहर के संजौली में बन रही निर्माणाधीन टनल पलक झपकते ही जमींदोज हो गई। दरअसल टनल के एंट्री प्वाइंट पर लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड होने से सार मलबा टनल पर आकर गिरा और देखते ही देखते टनल जमींदोज हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
शिमला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन टनल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
बता दें कि परवाणू से शिमला तक फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से पहाड़ी स्थिर करने के लिए काम किया जा रहा था। यहां पर 400 मीटर लंबी टनल की खुदाई चल रही थी। लेकिन खुदाई से टनल के ऊपर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा एक दम से नीचे आ गया। इससे टनल का एंट्री प्वाइंट बंद हो गया। भूस्खलन से ढली जंक्शन के पास नेशनल हाईवे को खतरा पैदा हो गया है और लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
बता दें कि मंगलवार सुबह यह हादसा हुआ है। शिमला शहर के उपनगर संजौली के चलौंठी में टिटेरी टनल लैंडस्लाइड होने से ढह गई। सोमवार शाम को यहां कुछ पत्थर और मिट्टी गिरने के बाद सुरंग में काम कर रहे कर्मचारियों और मशीनरी को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था। फिर बाद में टनल के एंट्री प्वाइंट पर ऊपर से भारी मलबा गिर गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। टनल का काम कर रहे सभी लोग सुरक्षित हैं।




