सहारनपुर में साल भर पहले बनी सड़क 20 फीट धंस गई, 5 लोग गड्ढे में गिरे, पार्षद आईसीयू में भर्ती

A road built a year ago in Saharanpur sank 20 feet, 5 people fell into the pit, councilor admitted in ICU

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के सहारनपुर जिले में एक साल पहले बनी सड़क अचानक 20 फीट धंस गई। रविवार को हादसे के वक्त सड़क पर पार्षद समेत पांच लोग खड़े थे। सभी गड्ढे में गिर गए। पार्षद सुधीर पंवार को इतनी चोट आई है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। नगर विधायक राजीव कुमार और मेयर डॉक्टर अजय सिंह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, तो नोकझोंक हो गई।वॉर्ड-34 के मोहल्ला विनोद विहार की सड़क सीवर लाइन और वॉटर लाइन की लीकेज से अंदर ही अंदर खोखली हो चुकी थी। अमृत योजना के तहत इसकी मरम्मत शुरू हुई। रविवार सुबह पार्षद सुधीर पंवार खुद मौजूद रखकर काम करवा रहे थे। तभी हादसा हो गया। घायलों में दो मजदूर अक्षय और अन्य, निर्मला शर्मा और एक अन्य महिला घायल शामिल हैं। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि एक साल पहले जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद नगर निगम ने सड़क की मरम्मत कर दी। रोड बनाने में भ्रष्टाचार हुआ। इसकी जांच होनी चाहिए। जब तक लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई नहीं होगी, विरोध जारी रखेंगे। सड़क इतनी धंस गई है। अब हमारे मकान गिरने वाले हैं। इसका क्या होगा? पूर्व पार्षद दिग्विजय सिह का कहना है कि यह काम उनके कार्यकाल में हुआ था। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button