निर्माण कार्यों में तेजी लाने के कौशाम्बी डीएम के निर्देश, प्रगति धीमी मिलने पर जताई नाराजगी

कौशांबी के जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को उदयन सभागार में जल निगम, नलकूप और सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (टीपीआई) एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

सचिन पांडेय/जिला ब्यूरो चीफ

कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, समाज कल्याण एवं उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के तहत मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, बसुहार के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और परियोजना प्रबंधक, सीएनडीएस को कार्ययोजना बनाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, कड़ा के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर जोर दिया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता, यूपीसीएलडीएफ को अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता, यूपी सिडको को शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य इस माह के भीतर पूर्ण कराने पर भी जोर दिया। साथ ही राजकीय महिला महाविद्यालय, मूरतगंज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button