यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता की बेटी का किडनैप कर चलती गाड़ी में गैंगरेप!

BJP leader's daughter kidnapped and gang-raped in a moving car in Jaunpur, UP!

जौनपुर/उत्तर प्रदेश। जौनपुर जिले में सत्तारूढ़ भाजपा नेता की बेटी के साथ चलती गाड़ी में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां के जलालपुर थाना क्षेत्र में दरिंदगी सामने आई है, जहां कार सवार 4 युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इस मामले में अखिलेश यादव ने आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराए जाने की बात कह दी है। हालांकि पुलिस ने अपहरण की थ्योरी को नकार दिया है। एसपी ने कहा कि छात्रा नाराज़ होकर खुद ही गयी थी।
सपा मुखिया अखिलेश ने मीडिया साइट की कटिंग पोस्ट करने के साथ ही एक्स पर लिखा- ‘कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की माँग है।’
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहारी गांव की निवासी 6वीं क्लास की छात्रा के पिता और माता भाजपा में जिला स्तर पदाधिकारी हैं। जलालपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव से चार नकाबपोश बदमाशों ने छात्रा का अपहरण किया। वारदात के 8 घंटे बाद सड़क के किनारे छात्रा को घायलावस्था में वाराणसी से बरामद किया गया। लड़की वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के तरावं गांव किनारे मिली।
रिपोर्ट के अनुसार छात्रा स्कूल जा रही थी, जब रास्ते में बोलेरो सवार अपराधियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद परिजन और जलालपुर पुलिस को छात्रा के अपहरण की जानकारी हुई। बदमाशों ने छात्रा के शरीर पर हांथ,कंधे सहित कई जगह ब्लेड से वार करके घायल किया है। अपहरण क्यों हुआ है? और किसने किया है? इसकी जानकारी में पुलिस जुटी हुई है।
इस पूरे मामले में एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि लड़की ने बयान दिया है कि उसके साथ रेप हुआ है। हालांकि रेप की पुष्टि मेडिकल टेस्ट से ही होगी। इस मामले में जौनपुर के चंदवक थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी दिखवाए जा रहे हैं।
हालांकि, जौनपुर के एसपी सिटी ब्रजेश कुमार का कहना है कि बच्ची को बोलेरो सवार 4 युवकों ने अगवा कर लिया था। बच्ची वाराणसी में मिली है। बच्ची के साथ मारपीट की गई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रेप की बात अभी पुष्टि नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button