गीता कालोनी इलाके में कार सवार तीन युवकों ने दिल्ली पुलिस के एएसआइ को पीटा, वर्दी भी फाड़ी

नई दिल्ली। गीता कालोनी इलाके में कार सवार तीन युवकों ने एएसआइ को पीट दिया। पुलिसकर्मी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कार को जांच के लिए रोका था। युवकों ने पुलिसकर्मी को हेकड़ी दिखाते हुए नौकरी से निलंबित करवाने की धमकी देकर पीट दिया और वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने किसी तरह से आरोपितों को काबू कर गिरफ्तार किया।

पीडि़त बदरू खान की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, सरकारी कार्य में बांधा डालना व धमकी की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की है। तीनों आरोपितों की पहचान करावल नगर निवासी मोहित पाल, नीरज व मनोज के रूप में हुई है। बदरू खान दिल्ली पुलिस में एएसआइ के पद पर हैं। उनकी तैनाती गीता कालोनी थाने में है। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर उनकी ड्यूटी रविवार रात गीता कालोनी स्थित शवदाह गृह के पास बैरिकेड पर लगाई गई थी, वह एसआइ जगबीर के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे।

रात करीब 11:20 बजे गांधी नगर की ओर से एक मारुति की आल्टो कार आई, एएसआइ ने इशारा करके कार रोकने के लिए कहा। आरोप है कि कार रूकते ही चालक ने पुलिसकर्मी से कहा कि तेरी इतनी हिम्मत हो गई है जांच के लिए कार रूकवा ली, उसने कार के अंदर से ही झपट्टा मारकर पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी और गाली गलौज करने लगा।

पीडि़त ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसे नौकरी से निलंबित करवाने की धमकी दी। पीडि़त ने उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा तो आरोपित भड़क गए, तीनों कार से उतरे और उन्हें पीटने लगे। एसआइ ने पीडि़त को बचाने की कोशिश की तो आरोपितों ने उनके साथ भी गाली गलौज व धक्का मुक्की करने लगे लगे। इस बीच पीडि़त ने मामले की सूचना थाने को दी, अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनकी कार भी जब्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button