पूर्व सेनाधिकारी और उनकी बेटी पर सोसाइटी में महिलाओं ने किया हमला, बेटी हुई घायल

गाजियाबाद के कौशांबी की अंतरिक्ष ग्रीन सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन और रेजिडेंस के बीच हुआ विवाद एवं मारपीट

गाजियाबाद ब्यूरो। गाजियाबाद के कौशांबी की अंतरिक्ष ग्रीन अपार्टमेंट के सचिव मेजर सरस त्रिपाठी की बेटी शुभ्रा त्रिपाठी के ऊपर शुक्रवार को सुधा चौधरी और संगीता श्रीवास्तव नाम की दो महिलाओं ने हमला कर दिया। हमले में शुभा त्रिपाठी को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने मेडिकल टेस्ट कराने के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुधा चौधरी पूर्व में समिति की सचिव थी और अनेक मामलों में उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जिसके कारण उन्हें 2 जून को
निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपने पद को नहीं छोड़ा। फिर 30 जून 2024 को उनकी अवधि खत्म होने के बाद भी उन्होंने पद नहीं छोड़ा। सचिव की सील का सदुपयोग करते हुए उन्होंने अनेक लोगों को पत्र लिखे, जिससे समिति से संबंधित विभिन्न संस्थाओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। इसके स्वरुप बैंक ने उनके अकाउंट सीज कर दिए। इस समय समिति की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन अपने बैंक ऑपरेशन नहीं कर पा रही है। स्टाफ की सैलरी लोगों ने अपने आप से मिलकर दी है।
सूत्रों के अनुसार, सुधा चौधरी कानून मंत्रालय में उप सचिव के पद पर हैं और पिछली बार जब उन्होंने चुनाव लड़ा था तो सीसीएस कंडक्ट रूल 1964 के सेक्शन ( 15 ) (1) के अंतर्गत जी प्रमाण प्रमाण पत्र उन्हें देना चाहिए था, वह उन्होंने नहीं दिया था यही से सारे विवाद की शुरुआत हुई थी। समिति ने कहा था कि प्रमाण पत्र के अभाव में आपका चुनाव ही अवैध है, लेकिन वह अपने सचिव के पद पर बनी रही और एक वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी उन्होंने पद नहीं छोड़ा इसकी शिकायत कानून मंत्री और कानून सचिव तक भी की गयी, लेकिन अभी तक कानून मंत्रालय से कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शुक्रवार को जब अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने नई सिक्योरिटी एजेंसी को स्थापित किया तो सुधा चौधरी और संगीता श्रीवास्तव ने विरोध किया। वाद- विवाद बढ़ने पर वर्तमान सचिव मेजर सरस के ऊपर सुधा चौधरी और संगीता श्रीवास्तव ने हमला कर दिया। जब उनकी बेटी शुभा त्रिपाठी बीच बचाव करने के लिए आई तो दोनों महिलाओं ने मिलकर उसके ऊपर भी आक्रमण कर दिया जिससे उसे काफी चोटे आई हैं। शुभा त्रिपाठी ने अपनी तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच कराकर एफआईआर की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button