बर्गर लेने आए दिव्यांग का अचानक हुआ मौत से सामना, 15 फीट गहरे नाले में गिरा

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के वैभव खंड-एक में गौड़ ग्रीन सोसायटी के पास बृहस्पतिवार को बर्गर लेने आया दिव्यांग स्कूटी समेत करीब 15 फीट नाले में गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दिव्यांग की कमर में चोट आई है। आस-पास के व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने नाले में सीढ़ी लगाकर दिव्यांग को बाहर निकाला। नगर निगम ने जुलाई में नाले की सफाई का कार्य कराया गया था। इसके बाद से अभी तक रैंप नहीं लगाए गए हैं।
खोड़ा के सुभाष पार्क में रहने वाले संतोष यादव ने बताया कि सुबह करीब 8:15 बजे बच्चों के लिए बर्गर लेने के लिए आए थे। करीब 8:20 बजे स्कूटी को बैक करके वापस जाने के लिए मोड़ रहे थे। इसी दौरान खुले हुए नाले पर ध्यान नहीं गया और स्कूटी नाले में गिर गई। नाले की गहराई बहुत अधिक होने से कमर में चोट आई है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। उनका कहना है कि नगर निगम की लापरवाही से जान जा सकती थी। जब नगर निगम ने नाले की सफाई कराई थी तो उसे ढकना भी चाहिए थे। पहले से नाला रैंप से ढका हुआ था।
व्यापारियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब नाले में कोई गिरा हो। इससे पहले भी कई वाहन चालक व बच्चे नाले में गिर गए हैं। एक बच्चा भी बीते माह नाले में गिर गया था। उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारी बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं। दिव्यांग संतोष यादव के नाले में गिरने से गंदा पानी मुंह में चला गया। उनका कहना है कि इसके बाद से ही तबीयत ठीक नहीं लग रही है। वहीं, व्यापारियों ने बताया कि नाला पहले रैंप से ढका हुआ था। नगर निगम ने जुलाई में नाले की सफाई का कार्य कराया गया था। इसके बाद से अभी तक रैंप नहीं लगाए गए हैं। जो रैंप लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापारियों ने लगाए थे वह भी तोड़ दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button