फतेहपुर में एक महीने में सांप ने 5 बार युवक को डसा, डर से मौसी के घर भागा तो वहां भी नहीं बच पाया

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पर युवक को एक महीने में पांच बार सांप ने डसा, लेकिन हर बार युवक इलाज के बाद बच गया। डॉक्टर भी हैरान हैं। डर के चलते पीड़ित युवक अपने मौसी के घर चला गया था। इसके बाद वहां भी सांप ने डस लिया। घटना के बाद पीड़ित ने बताया कि उसे पहले ही आभास हो जाता है। मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी 24 वर्षीय विकास द्विवेदी को एक महीने के अंदर 5 बार सांप ने डसा है।
इनमें चार बार तो युवक अपने घर में ही सर्प दंश का शिकार हुआ था। इस घटना से भयभीत युवक परिजनों और डॉक्टरों की सलाह पर राधा नगर थाना क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ले में रहने वाली अपनी मौसी के यहां चला गया था। बताया जा रहा है कि यहां पर भी सांप ने युवक का पीछा नहीं छोड़ा और शनिवार की देर रात करीब 12:30 बजे उसे डस लिया था।
युवक को शहर के उसी निजी अस्पताल में ले गए, जहां इससे पहले उसका इलाज हुआ था। पीड़ित के अनुसार घटना से पहले ही उसे पूर्वाभास हो जाता है। इसके बाद वह सर्प दंश का शिकार जाता है। खास बात यह है कि शनिवार और रविवार को ही सांप युवक को काटता है। उधर, पीड़ित का इलाज करने वाले डॉक्टर जवाहर लाल ने बताया कि 5 बार सर्प दंश से पीड़ित युवक का इलाज किया। इस दौरान युवक की स्थिति सामान्य हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button