यूपी के लोगों को रोजगार से लेकर सरकारी योजनाओं तक का मिलेगा लाभ, बहुत काम आएगी फैमिली आईडी

लखनऊ/एजेंसी। यदि किसी के पास राशन कार्ड नहीं है और फैमिली आइडी बनी हुई है तो वह राशन कार्ड वाला ही काम करेगी। हर सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि परिवार के मुखिया की जब 60 उम्र पूरी हो जाएगी तो फैमिली आइडी से ही डाटा लेकर जिला समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था पेंशन भी बना देगा।
किसी को कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। जनपद में लगभग ढा़ई लाख लोगों की फैमिली आइडी शुरुआत में बननी है, जिसमें से 30 हजार फैमिली आइडी बन चुकी है। इसके लिए विकास भवन स्थित अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के कार्यालय में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं या फिर आनलाइन अपने घर बैठे भी बना सकते हैं। यह आइडी रोजगार उपलब्ध कराने में भी बड़ी सहायक होगी।
आनलाइन फैमिली आइडी बनाने के लिए https://familyid.up.gov.in/ वेबसाइट पर जाए। पहले आप्शन में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करें। ओटीपी आएगा, उसे भरे। इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद परिवार के हर सदस्य का नाम और उसका आधार नंबर दर्ज करें।
यहां पर अपना व्यवसाय, सालभर की आय, बैंक खाता नंबर दर्ज करें। पते वाले कालम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र चुने और फिर अपना पूरा पता भरे। इसके बाद फार्म को सबमिट करें। सबमिट होने के बाद एक आवेदन संख्या आएगी। इस पर क्लिक करने पर फैमिली आइडी का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
जिस परिवार की फैमिली आइडी बन जाएगी तो यह उन परिवारों की पहचान करने में मदद करेगी, जो बेरोजगार है। जैसे ही जिला प्रशासन या फिर रोजगार कार्यालय के पास नौकरी के संबंध जानकारी आएगी तो सबसे पहले बेरोजगार परिवार को यह जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद वह सीधे रोजगार कार्यालय की मदद से इंटरव्यू दे सकता है।
विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, छात्रवृत्ति, पेंशन, किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा। किसी भी योजनाओं का लाभ के लिए फैमिली आइडी होगी तो कार्यालय में जाकर इसे दिखाए और कोई दस्तावेज ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि आप लाभार्थी होंगे तो लाभी फैमिली आइडी से ही मिल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button