दुकान में काम कर रहे व्यापारी को नौकर ने मारी चाकू, लहूलुहान हालत में कराया गया भर्ती

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन में व्यापारी धनपत को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के दौरान वह दुकान में काम कर रहे थे। शरीर पर कई जगहों चाकू के हमले से वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के व्यापारियों ने उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर शालीमार गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि व्यापारी के नौकर ने चाकू से पुराने विवाद के चलते हमला किया है। व्यापारी ने पिछले महीने 20 लाख रुपये में दुकान खरीदी थी। पुलिस मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button