गोरखपुर में फुटपाथ पर अपनी मां के साथ सो रही 6 साल की मासूम को अगवाकर तीन दरिंदों ने किया गैंगरेप

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में दरिंदों ने 6 साल की मासूम को अगवाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ि‍ता फुटपाथ पर अपनी मां के साथ सो रही थी। शोर सुनकर मां की नींद खुली तो सन्‍न रह गई। उसने भी शोर मचाया तो आरोपी मासूम को छोड़कर फरार हो गए। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मासूम को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
कैंट थाना क्षेत्र के धर्मशाला बाजार पुलिस चौकी के पास गुरुवार की रात 6 वर्षीय मासूम का किडनैप कर तीन युवकों ने गैंगरेप किया है। शुक्रवार को मासूम अपनी मां के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे तीन दरिंदों ने मासूम का किडनैप कर लिया और कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम की मां का कहना है कि पति की मौत हो चुकी है, वह भीख मांग कर अपनी बेटी और अपना पालन पोषण करती हैं। गुरुवार की रात मैं और मेरी बेटी फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी बीच न जाने कब तीन युवक आए और मेरी बच्ची को सोते वक्त उठा कर ले गए। बेटी के शोर मचाने पर जब मेरी नींद खुली तो देखा कुछ दूर पर तीनों मेरी बेटी के साथ गलत काम कर रहे हैं। जब मैंने शोर मचाया तो तीनों फरार हो गए।
मां की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मासूम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर है। मामले में सीओ कैंट अंशिका वर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता चल जाएगा। मासूम का मेडिकल कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button